Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

विधायक हुमायूं कबीर का तृणमूल कांग्रेस से आजीवन निलंबन, बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने का किया था ऐलान

फिरहाद हकिम ने कहा कि हुमायूं कबीर का अब तृणमूल कांग्रेस से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करती और ऐसे लोगों से उसका कोई संबंध नहीं हो सकता। मंत्री ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासन समिति ने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी की सहमति के बाद की है।

04 Dec 2025

विधायक हुमायूं कबीर का तृणमूल कांग्रेस से आजीवन निलंबन, बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने का किया था ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से आजीवन निलंबित कर दिया है। कोलकाता के मेयर और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकिम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की।

फिरहाद हकिम ने कहा कि हुमायूं कबीर का अब तृणमूल कांग्रेस से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करती और ऐसे लोगों से उसका कोई संबंध नहीं हो सकता। मंत्री ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासन समिति ने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी की सहमति के बाद की है।

विधायक हुमायूं कबीर हाल के दिनों में अपनी विवादित टिप्पणी के कारण सुर्खियों में थे। उन्होंने 06 दिसंबर को बेलडांगा में “बाबरी मस्जिद” की आधारशिला रखने जैसा बयान दिया था, जिससे राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया। इसी बयान को लेकर पार्टी भीतर से असहज थी और चुनाव से पहले यह स्थिति तृणमूल के लिए और मुश्किल बनती जा रही थी।

मुर्शिदाबाद पिछले कुछ महीनों से साम्प्रदायिक तनाव और वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर हुए हिंसक विरोध के कारण संवेदनशील बना हुआ है। इस पृष्ठभूमि में कबीर की टिप्पणी ने पार्टी की चुनावी रणनीति को और उलझा दिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधायक हुमायूं कबीर का तृणमूल कांग्रेस से आजीवन निलंबन, बाबर
फिरहाद हकिम ने कहा कि हुमायूं कबीर का अब तृणमूल कांग्रेस से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली राजनीति को स्वीकार नही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News